सामग्री
२ लगभग२५०-३०० पारले-जी बिस्कुट,१ कप जरूरत अनुसार दूध,लगभग २-३ चम्मच पीसी हुई चीनी क्योंकि बिस्कुट पहले से मीठे होते हैं,२ चम्मच कोको पाउडर और स्वाद के लिए चॉकलेट ,१ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर या ईनो,बर्तन को चिकना करने के लिए मक्खन या तेल लगाए।
विधि
सबसे पहले पारले-जी बिस्कुट को तोड़कर मिक्सी में पीस लें और एक बारीक पाउडर बना लें इस पाउडर में पीसी हुई चीनी और कोको पाउडर मिलाएं। अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें एक बर्तन में तेल से चिकना करें और उसमें घोल डाल दें इसे नमक से भरी हुई गरम कड़ाही में स्टैंड रखकर ३०-४० मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं चाकू डालकर देखें अगर चाकू साफ बाहर आए तो केक तैयार है।


0 comments:
Post a Comment