सामग्री
१५० ग्राम के लगभग १५-२० पारले-जी, मैरी गोल्ड या डाइजेस्टिव बिस्कुट,४-५ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, सामान्य तापमान पर २५० ग्राम क्रीम चीज़,१ कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम,१/२ कप पिसी हुई चीनी १ छोटा चम्मच वैनिला एसेंस,१ छोटा चम्मच नींबू का रस,१ कप ब्लूबेरी कॉम्पोट या क्रश।
विधि
बिस्कुट का बेस तैयार करें
सबसे पहले बिस्कुट को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें अब इस पाउडर में पिघला हुआ मक्खन डालें और अच्छी तरह मिलाएँ स मिक्चर को एक लूज-बॉटम केक टिन बना लें इस टिन को २०-३० मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
चीज़केक मिक्स तैयार करें
एक बड़े बर्तन में क्रीम चीज़ और पिसी हुई चीनी को डालकर तब तक फेंटें जब तक कि वह एकदम स्मूथ और क्रीमी न हो जाए अब इसमें वैनिला एसेंस और नींबू का रस मिलाकर एक बार फिर मिक्स कर लें बर्तन में व्हिपिंग क्रीम को तब तक फेंटें जब तक कि उसमें कड़क चोटियाँ न बनने लगें अब इस व्हिप्ड क्रीम को धीरे-धीरे क्रीम चीज़ वाले मिक्चर में डालकर हल्के हाथों से मिलाएँ कट और फोल्ड मेथड का इस्तेमाल करें, ज्यादा ज़ोर से न फेंटें
चीज़केक को सेट करें
फ्रिज से बिस्कुट वाले केक टिन को बाहर निकालें तैयार किए गए क्रीम मिक्चर को बिस्कुट की परत के ऊपर डालें और चम्मच या स्पैचुला की मदद से ऊपर से एकदम प्लेन कर लें अब इसे कम से कम ५-६ घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
ब्लूबेरी टॉपिंग और सर्विंग
जब चीज़केक अच्छी तरह सेट हो जाए, तो इसे फ्रिज से निकालें और चाकू की मदद से किनारों को ढीला करके केक को टिन से बाहर निकाल लें अब इसके ऊपर ब्लूबेरी कॉम्पोट या क्रश की एक सुंदर परत फैलाएं आपका शानदार, बिना अंडे और बिना ओवन का ब्लूबेरी चीज़केक तैयार है! इसे ठंडा-ठंडा स्लाइस में काटें और सर्व करें।


0 comments:
Post a Comment