Friday, 15 May 2026


सामग्री 

अच्छे से मैश किए हुए २ पके हुए केले,२-३ बड़े चम्मच पीनट बटर ,२ अंडे, थोड़े से गुनगुने पानी में घुली हुई १ छोटा चम्मच कॉफी, १ छोटा चम्मच  बेकिंग पाउडर,बारीक कटे हुए आधा कप चॉकलेट चिप्स,ऊपर से सजाने एक्स्ट्रा चॉकलेट।


विधि

 बैटर तैयार करें

एक बड़े बर्तन में २ मैश किए हुए केले और पीनट बटर को डालकर अच्छी तरह मिला लें अब इसमें २ अंडे तोड़कर डालें और तब तक फेंटें जब तक मिश्रण एकदम स्मूथ (चिकना) न हो जाए  इसके बाद इसमें पानी में घुली हुई कॉफी और बेकिंग पाउडर डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें आखिर में, कटे हुए चॉकलेट चिप्स को बैटर में डालकर मिला दें। 

 बेकिंग मोल्ड को तैयार करें

अपने बेकिंग मोल्ड  को थोड़े से तेल या बटर से ग्रीस कर लें तैयार किए गए बैटर को मोल्ड में डालें अब ऊपर से एक्स्ट्रा चॉकलेट के टुकड़े या चिप्स छिड़क दें ताकि बेक होने के बाद यह देखने में और स्वादिष्ट लगे। ओवन को १८० °C पर प्रीहीट करें और इसे लगभग २०  से २५  मिनट के लिए बेक करें। /अगर ओवन नहीं है,तो एक भारी तले की कढ़ाई में नमक डालकर स्टैंड रखें, ढककर 10 मिनट गर्म करें। फिर मोल्ड रखकर धीमी आंच पर ३०  से ३५  मिनट बेक करें।


0 comments:

Post a Comment

Popular Posts