Saturday, 7 February 2026


 सामग्री 

२ मध्यम अच्छी तरह मैश किए हुए पके हुए केले,१ कप गेहूँ का आटा या मैदा ,१/२ से ३/४ कप ज़रूरत अनुसार दूध ,२  बड़े चम्मच स्वादानुसार चीनी या गुड़ का पाउडर,१/२ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर,१/४ छोटा चम्मच इलायची पाउडर या वनीला एसेंस,सेकने के लिए मक्खन या घी,बस एक चुटकी नमक। 

विधि

एक बड़े बर्तन में छिले हुए केलों को कांटे फोर्क  की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कोई बड़े टुकड़े न रहें अब इसमें आटा (या मैदा), चीनी, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और एक चुटकी नमक डालकर मिलाएं,धीरे-धीरे दूध डालें और मिलाते रहें,ध्यान रहे कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। इसमें गुठलियाँ नहीं होनी चाहिए एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा मक्खन या घी लगाएँ,एक बड़ा चम्मच भरकर घोल पैन के बीच में डालें इसे हल्के हाथ से थोड़ा फैलाएँ इसे डोसे की तरह बहुत पतला नहीं करना है। जब ऊपर की सतह पर छोटे बुलबुले दिखने लगें और किनारे थोड़े सूखे लगें, तो इसे पलट दें सरी तरफ से भी सुनहरा भूरा  गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें


0 comments:

Post a Comment

Popular Posts